BJP State Working Committee Meeting: उत्तराखंड भाजपा की कार्यसमिति की अहम बैठक आगामी 29-30 जनवरी को ऋषिकेश में होगी। भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह नियुक्तियां की गयी है। प्रदेश कार्यसमिति मे 135 सदस्य तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों मे 46 एवं स्थाई आमंत्रित 25 सदस्य नियुक्त किये गए हैं।
