जी हां दोस्तो बनभूलपुरा में फिर बवाल! पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दो पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, इलाके में दहशत का माहौल, आखिर ऐसा क्या हुआ इस बार की लोगों को पुलिस का खौफ नहीं था। क्या एक बार फिर हल्द्वानी का बनभूलपुरा जहां लोग सालों से अतिक्रण कर बसे हैं वो गुस्से में हैं लेकिन इस बार तो फैसला सुप्रीम कोर्ट से आया है तो क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ हैं बनबूलपुरा के अतिक्रमण कारी। दोस्तो इस बार भी कुछ वैसा ही होता दिखा जैसा इससे पहले बनभूलपुरा में देखने को मिला। जब अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ही हमला कर दिया गया था यानि माहौल बिगाड़ने की कोशिश यहां भी तो बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। दोस्तो नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोस्तो हल्द्वानी के बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो पक्ष पुलिस की मौजूदगी में ही आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना करीब दो दिन पुरानी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई ओर देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों मारपीट में उतारू हो गए। हालांकि मौके पर मौजूद सिपाही द्वारा दोनों पक्षों के लोगों को शांत काराने का प्रयास किया गया, लेकिन दोस्तो दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लात घुसे चलाते रहे, बाद में एक और सिपाही के आने पर दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन बावजूद इसके दोनों पक्ष आपा खो बैठे और कानून हाथ में लेने की कोशिश की।
मामले मे कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि इस मामले में पुलिस द्वारा प्रारंभिक कार्रवाई की जा चुकी है और अब पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। साथ ही बनभूलपुरा थाना पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। दोस्तो वो दिन तो याद ही होगा आपको जबबनभूलपुरा इलाके में हुई थी हिंसा नहीं तो मै बताता हूं। कैसे ये अतिक्रमण वाला क्षेत्र और यहां रहने वाले लोग बवाली है। दोस्तो बनभूलपुरा इलाके में पूर्व में हिंसा भड़क चुकी है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में 8 फरवरी 2024 को अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन और पुलिस की टीम पर अतिक्रमणकारियों और कई अन्य लोगों ने पथराव, आगजनी और गोलीबारी हुई थी. घटना में आरोपियों ने कई वाहनों सहित थाने को घेरकर गोलीबारी की थी, जिसमें कई लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। जांच के बाद पुलिस ने कई आरोपियों को अरेस्ट किया था जिनमें से एक आरोपी अब्दुल मलिक भी था। दोस्तो, बनभूलपुरा में कानून और कानून हाथ में लेने की कोशिश के बीच पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने साफ कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ कोई रियायत नहीं होगी और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। हम आपको इस मामले की हर अपडेट से अवगत कराते रहेंगे।