समाजसेवी डॉ. अरविंद कुमार गोयल को कंगना रनौत बताया जनसेवा की सच्ची मिसाल

Spread the love

मुरादाबाद:: हिंदुस्तान समाचार पत्र की चौदहवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित “मुरादाबाद रत्न सम्मान समारोह” में उपस्थित प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत ने प्रख्यात समाजसेवी डॉ. अरविंद कुमार गोयल द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. गोयल जी का समर्पण, सेवा-भाव और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे कर्मयोगी व्यक्तित्व न केवल समाज को नई दिशा देते हैं, बल्कि सेवा और संवेदना की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने उनके कार्यों को जनसेवा की सच्ची मिसाल बताया