उत्तराखंड के रूड़की से एक बड़ी खबर है। यहां सिविल लाइन क्षेत्र में दो रिटायर फौजियों ने कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप है। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने दोनों फौजियों पर डीजल छिड़का और जिंदा जलाने की कोशिश की। मामले में जब आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो कॉलोनी वासियों ने कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने दारोगा को घेरा और जमकर नारेबाजी की। रुड़की की सिविल लाइन के गंगा एंक्लेव निवासी दारा सिंह और उनके साथी धनबर सिंह रौथाण मंगलवार को अपनी कार में सवार होकर नंदा कॉलोनी जा रहे थे। दोनों ही रिटायर्ड फौजी हैं। इस बीच दोनों ने कार खड़ी कर और नंदा कॉलोनी की तरफ जाने लगे।
इसी दौरान दो बाइक सवार युवकाें ने कार पर टक्कर मार दी। दोनों रिटायर्ड फौजियों ने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर दोनों पर हमला कर दिया। इसके साथ ही दोनों ने कार में तोड़फोड़ भी की। आरोप है कि इस दौरान दोनों रिटायर्ड फौजियों पर डीजल डालकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास भी किया गया।इस बीच लोगों के आने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए चार हमलावरों को छोड़ दिया है। इस बात से लोग काफी आक्रोशित थे।