उत्तराखंड में आज से शुरू होंगे औली नेशनल विंटर गेम्स, शामिल होंगी 17 टीमें

Spread the love

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली के बर्फीले ढलान एक बार फिर रोमांच के लिए तैयार है। औली के स्कीइंग स्लोप में खेलों का रोमांच आज से शुरू होगा। खेलों में प्रतिभाग करने के लिए 17 टीमें औली पहुंच गई हैं। Uttarakhand National Winter Games वहीं आयोजकों ने भी स्लोप को पूरी तरह से तैयार कर दिया है। इस बार औली में जम कर हुई बर्फबारी के बाद सरकार द्वारा औली में नेशनल स्कींइग चैंपियनशिप को हरी झंडी दी गई है। औली में उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों की टीमों के लिए दो दिन टावर नंबर-10 पुराने स्लोप को अभ्यास के लिए खोल दिया गया है। औली की ढलाने बर्फ से ढकी हुई हैं. यहां प्रतिदिन हजारों की तादाद में पर्यटक पहुंचकर बर्फ का माज उठा रहे हैं। चारों ओर सैलानियों का तांता लगा हुआ है। ऐसे में नेशनल स्कींइग प्रतियोगिताओं के आयोजन से पूरे क्षेत्र को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। लगभग 4 वर्षों के बाद औली में नेशनल स्कींइग चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है जिस कारण से खिलाड़ियों समेत आयोजकों में भारी उत्साह है। नेशनल विंटर गेम्स में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर की टीमें औली पहुंच चुकी हैं। नेशनल गेम्स के इवेंट के अलावा स्थानीय लोगों के लिए भी आयोजन किए जा रहे हैं, जो मनोरंजन के तौर पर स्नो रेस के आयोजन के ज़रिए इस कार्यक्रम का लुत्फ उठायेंगे। चार साल के लंबे इंतज़ार के बाद हो रहे औली नेशनल विंटर गेम्स को लेकर खिलाड़ियों के चेहरे खिले हुए हैं। जम्मू कश्मीर के स्की खिलाड़ी बताते हैं कि इससे पहले 2022 में यहां पर नेशनल गेम हुए थे। अब चार साल बाद वापस औली की वादियों में आकर बेहद अच्छा लग रहा है।