मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान| Uttarakhand News| Bear Attack

Spread the love

जंगली जानवरों के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए अब उत्तराखंड का वन महकमा स्कूली छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी कर रहा हैँ। जिसमें विद्यालाई शिक्षा के साथ ही अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा। प्रदेश के वन प्रमुख आर के मिश्र का कहना हैँ कि जंगली जानवर जंगलो से निकलकर आबादी की तरफ बढ़ रहे हैँ। ऐसे में उनको कैसे रोका जाये इसके लिए सभी विभागों को साथ लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही हैँ। वहीँ स्कूली छात्रों को भी बचने के उपायों से अवगत कराया जाएगा, जिसे वो घर पर भी बताएँगे और अन्य लोगो को भी।