कोटद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर में ‘बाबा स्कूल ड्रेस’ दुकान को लेकर तनाव गहराता जा रहा है। नाम और धर्म को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सांप्रदायिक मोड़ ले चुका है। हिंदुत्व निष्ठ संगठनों और मुस्लिम पक्ष के बीच गरमाते विवाद ने प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने विभिन्न मुकदमों के जरिए स्थिति पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस और उकसावे जारी हैं। इस घटना ने पूरे कोटद्वार का माहौल तनावपूर्ण कर दिया है और सवाल उठ गए हैं—क्या यह केवल नाम को लेकर संघर्ष है, या इसके पीछे कहीं बड़ी सांप्रदायिक लड़ाई छिपी हुई है। जी हां दोस्तो पौड़ी गढ़वाल कोटद्वार में इन दिनों “बाबा स्कूल ड्रेस” दुकान को लेकर तनाव है। हिंदुत्व निष्ट संगठनों का कहना है कि ये नाम रख कर मुस्लिम दुकान नहीं चला सकते इन्हें अपना नाम बदलना होगा। हिंदू संगठनों का कहना है कि कोटद्वार में सिर्फ बाबा सिर्फ सिद्धेबली है। हिंदुत्व निष्ट संगठनों के विरोध करने पर एक जिम संचालक दीपक, मुस्लिम पक्ष के साथ आया और विवाद होने पर उसने अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया और उसके द्वारा सोशल मीडिया पर अपने आप को मोहम्मद दीपक कह कर प्रचारित किया। जिसके बाद से हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों में तीखी प्रतिक्रिया हुई। दोस्तो मोहम्मद दीपक कांग्रेस विचाराधारा का है अपुष्ट सूचना के मुताबिक वो अपना धर्म परिवर्तन कर चुका है या फिर हिन्दू विरोधी विचारधारा से प्रभावित है। इस मामले में सोशल मीडिया पर वामपंथी ,कांग्रेस,और मुस्लिम संगठनों और हिंदुत्व निष्ट संगठनों के बीच जमकर वैचारिक युद्ध छिड़ा हुआ है।
वहीं दूसरी ओर कोटद्वार में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। दो दिन पहले कोटद्वार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कोटद्वार में पूर्व में बाबा स्कूल ड्रेस की दुकान पर हुए आपसी विवाद के संबंध में कुछ व्यक्ति दीपक कुमार के विरोध में उसके जिम और पटेल मार्ग स्थित बाबा स्कूल ड्रेस की दुकान पर प्रदर्शन करने आ रहे हैं। उक्त व्यक्तियों द्वारा नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम किया गया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले शब्दों का प्रयोग कर सार्वजनिक शांति भंग करने का प्रयास किया गया। जी हां दोस्तो पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने पुलिस बैरियर हटाकर उग्र नारेबाजी और गाली-गलौच करते हुए सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न किया, साथ ही लगभग 30–40 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। इन कृत्यों से सार्वजनिक व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हुआ, जिस पर उपनिरीक्षक विनोद चपराना के द्वारा आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में धारा 191(2), 121(2), 126(2), 196(2), 352 बीएनएस तथा धारा 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दोस्त्तो पुलिस के अनुसार, वकील अहमद, निवासी कोटद्वार द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में धारा 115(2), 333, 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।इसी क्रम में दूसरी तरफ से कमल पाल, निवासी कोटद्वार द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में दीपक उर्फ अक्की, विजय रावत और उनके अन्य साथियों के खिलाफ गाली-गलौज करते हुए जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। उक्त शिकायत के आधार पर आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 191(1), 351(2) एवं 352 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
जैसा कि दोस्तो हम सबने देखा कोटद्वार क्षेत्र में दो संगठनों के बीच पैदा हुए आपसी विवाद की स्थिति को प्रशासन द्वारा अत्यंत गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्राप्त तहरीरों के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर गहन और निष्पक्ष जांच की जा रही है। पौड़ी पुलिस यह स्पष्ट करती है कि किसी भी व्यक्ति अथवा संगठन को अराजकता फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शांति भंग करने, अफवाह फैलाने और उकसावेपूर्ण गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कानून के अंतर्गत सख्त एवं त्वरित कार्यवाही की जाएगी, जिसमें किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी, कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। कोटद्वार में ‘बाबा स्कूल ड्रेस’ दुकान विवाद ने शहर का माहौल तनावपूर्ण कर दिया है। पुलिस ने कई मुकदमे दर्ज कर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की है, लेकिन सोशल मीडिया और विभिन्न संगठनों के बीच उकसावे जारी हैं। अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन स्थिति को कितनी जल्दी नियंत्रित कर पाएगा और क्या इस विवाद का असर आगे पूरे गढ़वाल क्षेत्र में पड़ेगा। हम इस मामले पर आगे की रिपोर्ट के साथ आपको अपडेट देते रहेंगे।