नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले का बनबसा थाना देश के टॉप थ्री थानों में शुमार हो गया है। 20 जनवरी को डीजीपी कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुलिस स्टेशन के एसएचओ लक्ष्मण सिंह जगवाण को यह पुरस्कार देंगे। प्रथम तीन में कौन सी रैंकिंग मिलेगी, इसकी घोषणा उसी दिन होगी। आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे इस उपलब्धि पूरे प्रदेश के पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। सीएम चंपावत से विधायक भी हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक, बनबसा पुलिस स्टेशन को बेहतर कानून व्यवस्था, मुकदमों के त्वरित निपटारे, कंप्यूटराइजेशन व अन्य मानकों में अच्छे प्रदर्शन की वजह से श्रेष्ठतम की सूची में शामिल किया गया है।
चंपावत थाने को केंद्रीय गृहमंत्री सम्मानित करेंगे। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि बनबसा न सिर्फ मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र का थाना है, बल्कि भारत नेपाल बॉर्डर का थाना भी है। लिहाजा मुख्यमंत्री, अपर सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक सभी उच्च अधिकारियों के कुशल मार्ग निर्देशन में बनबसा थाना सफल पुलिसिंग के लिए अन्य थानों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बना है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड बनने के बाद चंपावत जनपद का बनबसा थाना पहली बार टॉप 3 में जगह प्राप्त किया है। आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश के पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की मेहनत की बदौलत ही आज बनबसा थाना ने उत्तराखंड का नाम पूरे देश में ऊंचा किया है।