बैंको में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर देशभर के सभी बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिया धरना

Spread the love

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आहवन पर सोमवार को देश भर में सभी प्रदेश की राजधानियों में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी लंबित मांग बैंको में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह को लेकर United Forum of Bank Unions यूएफबीयू देहारादून यूनिट के संयोजक कामरेड इन्द्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में दो दिवसीय प्रदर्शन के उपरान्त आज दिनांक 5.01.2026 को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन केन्द्रीय नेतृत्व के कार्यक्रमानुसार सेंट्रल बैंक आफ इंडिया राजपुर रोड़ देहारादून के सामने धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के  कर्मचारियों और अधिकारियों सम्मलित हुए। प्रदर्शन में सभी घटको के सदस्यों द्वारा अधिक से अधिक संख्या मे अपनी उपस्थिति दर्ज कर सरकार और वित्त मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी लगाते हुये अपनी वेतन समझौते में सम्मलित पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह को शीघ्र लागू करने की अपील की ।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक श्री रावत जी के अनुसार यह प्रमुख मांग लंबे समय से केंद्र सरकार के पास लंबित है जो कि मार्च 2024 में हस्ताक्षरित वेतन समझोते के संयुक्त नोट में स्पष्ट रूप से स्वीकार की जा चुकी है।

क्यूंकि बैकों में वर्क लाइफ बैलेन्स एवं बैंको के व्यवसाय बढ़ाने हेतु यह समझौता आई बी ए द्वारा स्वीकार किया गया था लेकिन इसके बाबजूद भी सरकार द्वारा इसे लागू नहीं किया गया है जबकि आज बैंक कर्मचारियों पर बढ़ते कार्य दबाव के चलते बैंको में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह बहुत ही जरूरी है बैंक कर्मचारियों का कहना है कि दो साल होने को है लेकिन सरकार कि ओर से अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिससे कि पूरे देश भर के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों में गहेरा रोष है। संयोजक श्री इंद्र सिंह रावत जी ने बताया कि यदि सरकार द्वारा अभी भी हमारी मांगो परविचार नहीं किया गया तो आज के धरना के साथ साथ आगे हड्ताल पर जाना निश्चित है। आज के धरना प्रदर्शन में सभी घटको के, कॉमरेड इंद्र सिंह रावत ( संयोजक ) कॉमरेड हेमंत मल्होत्रा कॉमरेड, नैनसिंह राना अनिल जैन,चंद्रकांत जोशी, कॉमरेड हेमंत मल्होत्रा राजन पुंडीर,अनिल बिष्ट ,भूपेंद्र रावत विनय शर्मा,गरिमा शर्मा आकांक्षा गौड़।