बैंकर्स ने देशभर में किया प्रदर्शन, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और नई भर्ती की रखी मांग

Spread the love

नौ बैंक कर्मचारी संघों के एक छात्र संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वार पांच दिवसीय कार्य सप्ताह Bankers Demonstrated Across The Country और कर मुक्त अनुलाभ सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती सहित अपनी विभिन्न मांगों जैसे बैंक अधिकारियों/ कर्मचारियों पर उपद्रवियों द्वारा हमले दुर्व्यवहार से सुरक्षा पी. एल. आई. पर डी. एफ. एस. के हालिया निर्देशों को तत्काल वाल्स लिया जाना इत्यादि को लेकर 24 मार्च से दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आवाहन किया है। यूएफबीयू ने शुक्रवार 21 तारीख को शाम पांच बजे के बाद केनरा बैंक, राजपुर रोड देहरादून में एक सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए इंद्र सिंह रावत Convenor यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने एक बयान में कहा कि यूनियनों की एक प्रमुख मांग पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की शुरुआत है।

मार्च 2024 के दीपकचीय समझौते और संयुक्त नोट के दौरान भारतीय बैंक संघ और यूनियनों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लागू करने के लिए समझौता किया था। इस संबंध में एक औपचारिक सिफारिश को सरकार की मंजूरी के लिए भेजा था, लेकिन लगभग एक साल बीत जाने के बावजूद सरकार ने अभी तक इसे अधिसूचित नहीं किया। आज के धरना प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के 600 से ज्यादा अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कामरेड इंद्र सिंह रावत, सी. के. जोशी, नैन सिंह राणा, हेमंत मल्होत्रा, अनिल कुमार जैन, राजेश जोशी, नरोतम मनिहाल, विजय शर्मा, एस एस रजवार, शार्दूल धोनीदयाल, श्यामलाल, कनुप्रिया मल्होत्रा, ऋतु सिंह, पारुल जैन इत्यादि कामरेड मौजूद थे।