उत्तराखंड में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड, सूखी ठंड से रहे अलर्ट वरना बिगाड़ देगी सेहत

Share

उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। जहां एक और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर बारिश की कोई संभावना अभी नहीं है। Uttarakhand Weather Report Today शाम को तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस की जा रही है। सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों में नजर आने वाले लोग दिन के समय पंखे चला रहे हैं। सर्दी और गर्मी के इस मौसम से बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क ही बना रहेगा। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है जिसके चलते दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ गया है। चारो धामो में इन दिनों बेहद ठंडा मौसम हो रहा है। गर्म कपड़ों के बिना को काफी दिक्कतें हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार धामों में अत्यधिक ठंड पड़ रही है। इसीलिए तीर्थ यात्रियों को मौसम के अनुसार तैयारी करके चारधाम यात्रा पर आना चाहिए।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही कड़ी धूप निकली और उमस दर्ज की गई। सुबह आर्द्रता 93 प्रतिशत व दोपहर बाद 30 प्रतिशत दर्ज की गई। शाम को तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस की जा रही है। बाजपुर शहर का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस, काशीपुर का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सूर्योदय 6 बजकर 21 मिनट व सूर्यास्त पांच बजकर 30 मिनट पर होगा।