दिवाली पर दिखी सियासत की खूबसूरत तस्वीर, मुख्यमंत्री धामी ने हरीश रावत से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दी।

Share

पूरे देशभर में प्रकाश का पर्व दीवापली 2023 धूमधाम से मनाया गया। उत्तराखंड में दिवाली 2023 पर्व की धूम है। उत्तराखंड के राजनीतिक नेताओं ने दिवाली की बधाई दी। पूरे दिन मुलाकातों का दौर जारी रहा। Chief Minister Dhami met Harish Rawat वही, दिवाली ने दो परस्पर विरोधी नेताओं को एक कर दिया। राजनीतिक दुश्मनी भूल दोनों नेता एक दूसरे से गले मिले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरीश रावत के लिए फूलों का गुलदस्ता लेकर आए थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को त्योहार की बधाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन स्वीकार किया।

बता दें कि मंगलवार रात हरीश रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसा बाजपुर से लौटने के दौरान हुआ था। हरीश रावत शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सड़क दुर्घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि हरीश रावत के काफिले में शामिल स्टाफ को भी चोट आई है। रात करीब 12 बजे हरीश रावत की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। माना जा रहा है कि रोशनी का त्योहार दिवाली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत का हालचाल जाना। आज सुबह मुख्यमंत्री धामी ने कई नेताओं के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने रिटायर्ड मेजर जनरल और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दीपावली की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री धामी ने भुवन चंद्र खंडूरी से मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ के जरिए दी।