सावधान! देवभूमि घूम रही उपद्रवियों की गैंग | Nainital Lake News | Uttarakhand News

Spread the love

आपको सावधान करने के लिए आया हूं, देवभूमि में घूम रही उपद्रवियों की गैंग और ये करतूत कैसे होगी गई कैमरे में कैद कुछ घटनाओं ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों में चिंता बढ़ा दी है। इधर कैसे पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई है और मामले की जांच का क्या है अपडेड बताउंगा पूरी खबर। दोस्तो सावधान! सरोवरनगरी नैनीताल में नए साल की शुरुआत बीच अराजक तत्वों ने शहर की शांति भंग कर दी है। दोस्तो ठंडी सड़क में बने सुंदर ग्लास हाउस को असामाजिक युवकों ने तोड़ दिया, और उनका दुस्साहस CCTV में कैद हुआ है। दोस्तो तीन युवकों ने कैमरे और पानी के नल भी तोड़ डाले, जिससे पुलिसिंग और कानून व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आई है। पर्यटन विभाग द्वारा किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों को निशाना बनाया गया है, और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा का कहना है कि आरोपियों तक जल्द पहुंच बनाई जाएगी और कड़ी कार्रवाई होगी, पूरी खबर विस्तार से बचाता हूं। दरअसल दोस्तो सरोवरनगरी नैनीताल में नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच अराजकता की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पुलिसिंग और कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। शहर में अराजक हावी हैं।

बेखौफ हैं मानो पुलिस का उनके दिलोदिमाग में कोई खौफ नहीं है। नैनीताल की ठंडी सड़क में बने सुंदर ग्लास हाउस को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। अराजकों की तिकड़ी सीसीटीवी में कैद हुई है। इस दुस्साहस ने नैनीताल में पुलिस के इस्तकबाल को खुली चुनौती दी है। तीनों अराजक युवकों ने कैमरे और पानी के नल भी तोड़ डाले। नैनीताल में कुछ वर्ष पूर्व, केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों पर पर्यटन विभाग ने कई सौंदर्यीकरण के कार्य कराए थे। इसमें, ठंडी सड़क में बना ग्लास हाउस का उद्घाटन भी अगस्त 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। दोस्तो योजना में पारंपरिक शैली में बनाए गए बीएम साह ओपन एयर थिएटर, पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क, मल्लीताल खड़ी बाजार का पारंपरिक शैली में सौंदर्यीकरण, तल्लीताल रिक्शा स्टैंड और सैल्फी स्टैंड, पारंपरिक शैली में बड़ा बाजार और तल्लीताल डांट का सौंदर्यीकरण, रामसेवक सभा का सौंदर्यीकरण, कचहरी में मल्टीस्टोरी पार्किंग, ठंडी सड़क में ग्लास समर हाउस और तल्लीताल टोल बूथ का निर्माण शामिल हैं।

दोस्तो ठंडी सड़क में घटनास्थल के सामने शनि मंदिर के पुजारी हेम जोशी का कहना है कि ये कई बार हो चुका है। नशेड़ी युवा ग्लास हाउस के अंदर जश्न मनाते हैं और तोड़फोड़ करते हैं। मंगलवार रात एक बजे के सीसीटीवी फुटेज में यही दिख रहा है। तीन युवक लगभग 8×5 फीट के भारी भरकम शीशे को पत्थर मारकर मारकर तोड़ रहे हैं। दोस्ोत ये उपद्रवी यहीं नहीं रुके, इन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और पानी के नल भी तोड़ दिए हैं। उन्होंने पुलिस की गश्त की मांग करते हुए मल्लीताल कोतवाली में शिकायत देने की बात कही है। एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा का कहना है कि ये बात उनके संज्ञान में आई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा जाएगा। नीताल की ठंडी सड़क पर हुई ये तोड़फोड़ न सिर्फ पर्यटक स्थलों को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने आरोपियों तक पहुंच बनाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया है। पुलिस की सतर्कता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द कार्रवाई होने की उम्मीद है।