ब्रेकिंग न्यूज: आंख खुलते ही कांग्रेस को बड़ा झटका, अब पार्टी के इस वरिष्ठ नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ…

Share

देहरादून: विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के नेता एका एक पार्टी का दामन छोड़ते जा रहे है। वही खबर आरही है, पार्टी के वरिष्ठ नेता की जिन्होंने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। अब डॉ कांगेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता आर पी रतूड़ी ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। पार्टी की वरिष्ठ नेताओं का साथ छोड़ना साफ जाहिर करता है की कांग्रेस पार्टी दिन ब दिन पार्टी कमज़ोर होती जा रही है।

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के लिए मुश्किलों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हर राज्य में चुनाव से पहले या फिर बाद में कांग्रेसी नेताओं के बीच भगड़द मच जाती है। पार्टी में गुटबाज़ी और सम्मान न मिलने का आरोप लगा कर नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश और फिर उत्तर पूर्व, देश के हर कोने में कांग्रेस का यही हाल है। दिन ब दिन पार्टी कमज़ोर होती जा रही है। यह रहा डॉ आर पी रतूड़ी का कांग्रेस को छोड़ने का आखरी संदेश।

आज मन अत्यंत आहत है। मैंने अपने जीवन के 45 साल कांग्रेस पार्टी को दिए और अब कांग्रेस के जो हालात हैं वह भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं पार्टी में जिस तरह का अंतरकलह है वह सब अत्यंत ही दुःखद हैं। 2017 के चुनाव परिणाम से सबक लेने के बजाय 2022 की चुनावी हार के बाद पार्टी में गुटबाजी और तेज हो रही है। कांग्रेस पार्टी का उत्तराखंड का नेतृत्व नहीं चाहता कि 2027 में पार्टी चुनाव जीते। चंपावत चुनाव में पार्टी की जो दुर्गति हुई उसके बाद भी जब बड़े नेता लगातार सोशल मीडिया पर रोज झगड़ते दिख रहे हैं उससे कार्यकर्ता अत्यंत हतोत्साहित है।इसलिए मैं आज आहत होकर कांग्रेश पार्टी के सभी पदों से अपने को मुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं।