Big breaking:-सीएम पुष्कर धामी ने किया टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित

Spread the love

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता  मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर श्री मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है।

सीमित संसाधनों के बावजूद भी  मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है।

इस अवसर पर टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता  मनोज सरकार की पत्नी श्रीमती रेवा सरकार भी मौजूद थीं।