Big breaking:-राज्य में भारी बारिश की चेतावनी- SDRF अलर्ट , संभाला मोर्चा

Spread the love

मौसम विभाग द्वारा आज से अग्रिम तीन दिवस तक राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ ही कहीं कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना होने का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली ,ओलावृष्टि,तेज हवाएं 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक चलने की संभावना है।

उक्त चेतावनी के दृष्टिगत कमाण्डेन्ट SDRF, नवनीत सिंह के आदेशानुसार राज्य के विभिन्न जनपदों मे व्यवस्थापित SDRF की सभी टीमें अलर्ट अवस्था में रखा गया है। सभी टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी आपात परिस्थिति केलिए पूर्णतः अलर्ट रहे व रेस्क्यू उपकरणों को भी कार्यशील दशा में रखें।