देहरादून के निरंजनपुर में एचसीएल कंपाउंड के नजदीक स्थित केमिस्ट की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलपर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर नामले की जांच शुरू कर दी है

बताया गया कि निरंजनपुर में आशीष की केमिस्ट की दुकान है। आज सुबह उन्हें आसपास के लोगों ने सूचना दी उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। इस पर तत्काल ही वह दुकान पर पहुँचे तो अंदर गल्ला टूटा हुआ था। कुछ सामान भी बिखरा हुआ था। गल्ले में रखी सारी नकदी गायब थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस को संदेह है कि आसपास की बस्तियों में रहने वालों का संभवतः यह काम हो सकता है।

