उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 अपनी दूसरी लहर में रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहा

Spread the love

उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 अपनी दूसरी लहर में रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहा है लगातार आ रहे संक्रमण के मामले हालात दिन प्रतिदिन चिंताजनक बना रहे हैं अगर ऐसा ही सब कुछ चलता रहा तो आने वाले दिनों में परिस्थितियां गंभीर हो जाएंगी गुरुवार को भी प्रदेश में 787 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई और राज्य में मरीजों का कुल आंकड़ा एक लाख 5498 हो गया और मरने वाले लोगों की संख्या अब तक 1744 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 16 , बागेश्वर में 6, चमोली में 10, चंपावत में 1,देहरादून में 239, हरिद्वार में 277, नैनीताल में 132, पौड़ी में 8, पिथौरागढ़ में 6, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 39, ऊधमसिंह नगर में 34 और उत्तरकाशी में 7 मामले सामने आए हैं।उत्तराखंड में कुल कोरोना वायरस के मामलों में अल्मोड़ा में 3356 , बागेश्वर में 1600 , चमोली में 3538, चंपावत में 1850, देहरादून में 33198,हरिद्वार में 13714, नैनीताल में 13714, पौड़ी में 5353, पिथौरागढ़ में 3455 , रुद्रप्रयाग में 2344, टिहरी में 4556, ऊधमसिंह नगर में 12096 और उत्तरकाशी में 3872 मामले सामने आए हैं।