उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के खिलाफ लोगों का आक्रोश फिर से सड़कों पर दिखने लगा है। जन सैलाब के रूप में लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। Ankita Bhandari Case कांग्रेस के प्रदेश भर में प्रदर्शन के बाद रविवार को विभिन्न जन संगठनों और राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाओं और पुरुषों के साथ युवाओं ने भी भाग लिया। सभी ने एक सुर में अंकिता को न्याय देने की मांग सरकार के सामने रखी। साथ ही सीबीआई जांच नहीं कराई जाने पर नाराजगी जताई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी को न्याय दिए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जैसे ही प्रदर्शनकारी हाथी बड़कला पहुंचे। पुलिस ने सभी को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा कि अंकिता केस में नए आरोपों के बाद अब इस मामले की नए सिरे से जांच होनी जरूरी है।