आज धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक, इन मामलों पर लगने जा रही मुहर

Spread the love

देहरादूनः उपचुनाव में जीत के बाद सीएम धामी की पहली कैबिनेट बैठक आज होने वाली है। राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित की गई है। अगामी बजट सत्र के चलते भी इस बैठक को अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बजट सत्र से पहले होने जा रही यह कैबिनेट बैठक में 40000 करोड़ से ज्यादा के बजट प्रस्ताव पर कैबिनेट से मोहर लग सकती है।

इस बैठक में कर्मचारियों के वेतन भत्तों सहित कृषि विभाग की मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन योजना सहित कई योजनाओं और प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर भी कैबिनेट में हो सकती है चर्चा। राज्य पशुधन मिशन योजना को भी कैबिनेट से मिल सकती है हरी झंडी स्वास्थ्य विभाग के कुछ प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाए जा सकते हैं। साथ ही कर्मचारियों के वेतन भत्तों के अलावा लंबे समय से आंदोलन पर चल रहे कर्मचारियों की मांग पर भी विचार हो सकता है।

वहीं, इसके अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड और भूमि सुधार कानून को लेकर के भी धामी सरकार अपना मास्टर स्ट्रोक खेल सकती है। जिसे आने वाले विधानसभा सत्र में अमलीजामा पहनाने की कोशिश होगी। इस कैबिनेट बैठक में कई विधेयक और अध्यादेशों को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। चंपावत उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत के बाद होने जा रही यह कैबिनेट बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।