BJP का वार Harak Singh Rawat ने दिया करारा जवाब! | Congress | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड की सियासत में जुबानी जंग और तेज हो गई है बीजेपी ने हरक सिंह रावत को कांग्रेस की “समस्या” बताया,लेकिन जवाब ऐसा आया कि सियासी मैदान में पलटवार ने पूरी बाज़ी पलट दी..बीजेपी के इस बयान पर कांग्रेस आक्रामक मोड में आ गई है,और अब सवाल ये है—क्या हरक सिंह रावत वाकई कांग्रेस की कमजोरी हैं, या फिर बीजेपी की चिंता का सबसे बड़ा कारण?देखिए, इस राजनीतिक तकरार के पीछे की पूरी कहानी। दोस्तो हाल में हरक सिंह रावत ने एक बयान दिया था आपको आद होगा कांग्रेस में टिकट को लेकर कि टिकट तो राहुल गांधी का भी फायनल नहीं है वो वाला बयान तो देखा ही होगा आपने मैने भी दिखाया था चलिए एक बार फिर दिखा देता हूं। ये वो बयान है दोस्तो टिकट फाइनल से जुड़े बयानों पर बीजेपी ने चुटकी ली है। बीजेपी का कहना है कि जो हरक सिंह अब तक हमारी समस्या थे, वो अब कांग्रेस की समस्या बनते जा रहे हैं। उधर, बीजेपी की चुटकी पर हरक रावत ने भी टो टूक पलटवार किया है।

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के बयान पर गरमाई सियासत: वो बताउं उससे पहले ये कि उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक बयान बाजियां भी लगातार उग्र होती जा रही हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने अपने एक बयान में कहा था कि कांग्रेस में तो ‘राहुल गांधी का भी टिकट फाइनल नहीं है।’ इस बयान पर हरक रावत खुद ट्रोल हो रहे हैं.अब हरक सिंह रावत के इस बयान पर बीजेपी ने चुटकी ली है। बीजेपी का कहना है कि हरक सिंह कांग्रेस की लुटिया डुबोने में लगे हुए हैं। बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने कहा कि ‘कांग्रेस में शायद हरक सिंह रावत ही राहुल गांधी का टिकट फाइनल करेंगे।’ साथ ही उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस अभी 2 खेमों में बंटती जा रही है, जिसमें हरक सिंह रावत अपनी एक अलग लाइन खींच रहे हैं। इतना ही नहीं वो कहते हैं ये वही हरक सिंह रावत हैं, जो कभी बीजेपी में रहकर पार्टी को असहज करते थे, लेकिन अब अच्छा है कि आज वही हरक रावत कांग्रेस में रह कर उनकी ही लुटिया डुबोने में लगे हुए हैं। अब तक जो हरक रावत बीजेपी के लिए मुसीबत का सबब बने हुए थे, अब वो कांग्रेस में है और कांग्रेस की आफत बने हुए हैं. बीजेपी इस बात का आनंद ले रही है।

इस ये जब कहा गया तो उसके बाद सियासी पारा हाई होता दिखाई दिया क्योंकि बीजेपी वाले कांग्रेस पर जो वार कर रहे हैं कर रहे हैं, लेकिन अब वो हरक सिंह रावत पर भी तंज कसना शुरू कर चुके हैं। दोस्तो ये बयान आया तो हरक सिंह रावत कहां चुप रहने वालों में हरक रावत ने किया दो टूक पलटवार कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने बीजेपी विधायक विनोद चमोली के इस बयान पर बीजेपी को खुले तौर पर चेतावनी दी है कि ‘पहले बीजेपी में होने की वजह से बोल नहीं पा रहा था, लेकिन अब वो बीजेपी में नहीं हूं, ऐसे में मेरे सवालों को झेलने के लिए तैयार रहें इसे कुछ ऐसे समझिए। यदि मैं बीजेपी के लिए मुसीबत था तो मुझे पांच साल तक मंत्री क्यों बनाए रखा? 11 महत्वपूर्ण विभाग जिसमें वन, पर्यावरण, ऊर्जा, आयुष, श्रम जैसे विभाग क्यों हरक सिंह को दिए गए थे। बीजेपी ने 5 सालों तक हरक सिंह रावत को क्यों झेला, इसका जवाब बीजेपी को देना चाहिए। बीजेपी को ये भी बताना चाहिए कि हरक सिंह रावत को पार्टी में क्यों बुलाया था?

वैसे दोस्तो हरक सिंह रावत के बयान तर्क होते बड़े गजब के हैं। अब बीजेपी वाले उनपर वार के लिए कोई दूसरा बाण तैयार कर रहे होंगे। इसके अलावा हरक सिंह रावत ने बीजेपी को साफतौर पर चेतावनी भी दी है। उन्होंने आगे कहा कि अब मंडाण लगेगा तो नाच कर बताऊंगा. गजब का पलटवार है। दोस्तो वैसे ये सच भी है अब हरक बीजेपी में नहीं है तो इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। अब तक हरक सिंह को बीजेपी ने अपने दल में झेला है और अब कांग्रेस की तरफ से झेलने के लिए तैयार हो जाओ. पहले मैं बीजेपी में रहकर उस तरह से नहीं बोल पा रहा था, लेकिन अब कांग्रेस में हूं तो बीजेपी के सिर पर चढ़कर तांडव करूंगा। अब मंडाण लगेगा तो नाच जाऊंगा। साथ ही राहुल गांधी के टिकट फाइनल न होने वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया: वहीं, इसके अलावा हरक रावत ने राहुल गांधी के टिकट फाइनल न होने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस बयान का अर्थ समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वो कहना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी में किसी का भी टिकट पहले से फाइनल नहीं है।

कार्यकर्ता और नेता की परफॉरमेंस को देखते हुए पार्टी चुनाव की प्रक्रिया के तहत टिकट फाइनल करती है तो दोस्तों, उत्तराखंड की राजनीति में हरक सिंह रावत एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गए हैं।एक बयान से शुरू हुआ मामला अब बीजेपी–कांग्रेस के बीच सीधी जुबानी जंग में बदल चुका है।बीजेपी जहां हरक सिंह रावत को कांग्रेस की “समस्या” बताकर तंज कस रही है,वहीं हरक रावत भी पलटवार में कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहे।बीजेपी में रहते हुए चुप रहने का आरोप, मंत्री पद और अहम विभागों का सवाल—हरक रावत ने सीधे-सीधे बीजेपी को कटघरे में खड़ा कर दिया है।अब सवाल यही है किक्या हरक सिंह रावत वाकई कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनेंगे?या फिर 2027 से पहले बीजेपी के लिए सबसे तीखे सवाल खड़े करने वाले नेता साबित होंगे?फिलहाल इतना तय है कि चुनाव नजदीक आते हीहर बयान, हर तंज और हर पलटवार उत्तराखंड की सियासत को और गरमाने वाला है।