BJP ने जताया CM धामी पर भरोसा, राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ चुनाव में होंगे स्टार प्रचारक

Share

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा भरोसा जताया है। उन्हें पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें राजस्थान, मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री महामंत्री तरुण चुग ने मुख्यमंत्री से एक नवंबर से 28 नवंबर के बीच पांच दिन प्रचार का समय मांगा है। मुख्यमंत्री राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे। वे वहां चुनावी जनसभाएं करेंगे। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में उत्तराखंड में सीएम धामी बड़ा भरोसा जताया है।

बता दे, मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में मतांतरण के विरुद्ध देश का सख्त कानून बनाया। इसके बाद वर्ष 2022 में उनके नेतृत्व में लड़े गए विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला।इसके बाद चंपावत और बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है। युवा मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दूसरी पारी में उन्होंने कड़ा नकल विरोधी कानून बनाकर भर्ती परीक्षाओं की शुचिता की दिशा में ठोस पहल की। समान नागरिक संहिता बनाने की दिशा में उनके नेतृत्व में उत्तराखंड ने मजबूती से कदम आगे बढ़ाए हैं। चुनाव घोषित होने से पहले भी धामी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में रोड शो और चुनावी रैलियां की थीं।