‘पोल खुलने के डर से सीबीआई जांच से भाग रही BJP’ | Ankita Bhandari Case | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा राज्य की सरकार की ओर से यह घोषणा किया जाना कि अंकिता भंडारी मामले में सरकार सीबीआई जांच की संस्तुति नहीं करेगी दुर्भाग्यपूर्ण है और यह साफ दर्शाता है कि वीआईपी के नाम का जो खुलासा भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला सनोहर राठौर ने किया उसकी पुष्टि अगर सीबीआई जांच में हो गई और अंकिता भंडारी प्रकरण में सुबूत मिटाने का जो कूकृत्य भाजपा नेताओं द्वारा किया गया था उसकी पोल ना खुल जाए इस भय से सीबीआई जांच नहीं कराई जा रही है यह बात आज एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश अंकिता भंडारी हत्याकांड में संलिप्त वीआईपी समेत सभी दोषियों के बारे में जानना चाहता है और उनको कड़ी सजा मिले इसके लिए आंदोलनरत है किन्तु भाजपा की प्रदेश व केंद्र की सरकार शुरू दिन से इस प्रयास में लगी रही कि किसी भी सूरत में वीआईपी का नाम उजागर ना हो किंतु अब जब पूरे प्रदेश व देश की जनता वीआईपी का नाम जान चुकी है तब अगर भाजपा और भाजपा की सरकार आज भी उस व्यक्ति को जिसका नाम उजागर हुआ है निर्दोष मानती है तो दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए सीबीआई की जांच की संस्तुति कर केंद्र सरकार से सीबीआई जांच के आदेश करवा कर मामले का पटाक्षेप करे। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता भंडारी के सभी गुनहगारों को सजा दिलाए बिना चैन से नहीं बैठेगी।