उत्तराखंड: ड्रग्स तस्करी कांड में भाजपा नेता गिरफ्तार, लाखों का स्मैक बरामद, ये है पूरा मामला…

Spread the love

ऋषिकेश: एक तरफ जहां प्रदेश की भाजपा सरकार उत्तराखंड को पूरी तरह से ड्रग्स मुक्त बनाने की दिशा में कवायद कर रही है, वही एक चोकाने वाला मामला सामने आया है। रायवाला थाना पुलिस ने तीन दोस्तों को स्मैक के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। दरअसल थाना रायवाला अंतर्गत खांड गांव के पास तीन युवको को संदिग्ध हालत मे कार सहित पकड़ा गया है। जिनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी के मुताबिक, जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे हड़बड़ा गए और कार को मोड़कर वापस जाने का प्रयास करने लगे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें वहीं पर पकड़ लिया। तीनों ने कुछ सामान छिपाने का प्रयास किया लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो पाए। जब पुलिस ने कार की चेकिंग को तो लाखो का ड्रग्स बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपियों के नाम देवेंद्र पोखरियाल (31 वर्ष) उर्फ भट्टी, दीपक सिंह रावत (27 वर्ष) उर्फ दीया और सुभांकित रावत (27 वर्ष) उर्फ मन्नू है। यह सभी जो गढ़ी मयचक, श्यामपुर ऋषिकेश के रहने वाले हैं। बताते चलें कि सुभांकित रावत (27वर्ष) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला सोशल मीडिया प्रभारी भी है। इससे पूर्व भी भाजपा की युवा मोर्चा जिले की टीम में शामिल एक दूसरे युवक को महापौर की फेसबुक आईडी और वेरीफाइड पेज को हैक करने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि भारतीय जनता पार्टी के देहरादून की टीम में बैठे यह पदाधिकारी इस तरह के कारनामे करके भारतीय जनता पार्टी की साख को जिस तरह बट्टा लगा रहे हैं, इससे भाजपा के उच्च अधिकारी इन सभी मामले को संज्ञान कैसे लेते हैं।