उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बने भाजपा नेता शादाब शम्स, निर्विरोध चुने गए

Share

Uttarakhand BJP: भाजपा नेता शादाब शम्स उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष बने हैं। उनका चुनाव निर्विरोध हुआ। शादाब शम्स भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रहे हैं। बता दें इससे पहले इसी साल 2021 में देश के पांच अलग-अलग राज्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्धीकी ने इन पांचों राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किए थे। शादाब शम्स उत्तराखंड भाजपा की सक्रिय राजनीति में एक अहम चेहरा हैं।

आपको बता दें, न्यायिक व्यवस्था के तहत गठित कानूनी बोर्ड है, इसलिए यह किसी व्यक्ति पर मुकदमा चला सकता है या कोर्ट में मुकदमे का सामना कर सकता है। वक्फ बोर्ड के पास एक अधिकार यह भी है कि वह अपनी संपत्ति का अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकता है। वह अतिक्रमण हो चुकी संपत्ति को फिर से हासिल करने का हक रखता है। वह अपनी संपत्ति को बेच सकता है उसे लीज पर दे सकता है या किसी को गिफ्ट भी कर सकता है लेकिन इसके लिए उसे बाकायदा बोर्ड के दो तीन सदस्यों की मंजूरी जरूरी होगी।