BJP सदस्यता अभियान जारी दूसरे दलों के नेता भी शामिल | Mahendra Bhatt | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड बीजेपी का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। बड़ी संख्या में दूसरे दलों के कार्यकर्ता भाजपा में ज्वाइन कर रहे हैं। आज भी राजपुर विधानसभा के तहत बड़ी संख्या में कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इसके साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी कई युवाओं को भाजपा की संस्था दिलाई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कई भाजपा नेता मौजूद रहे। महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से लगातार जनता प्रभावित हो रही है। जिस वजह से आज बड़ी संख्या में अन्य दल के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भट्ट ने कहा कि सभी दलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ता आज बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। भट्ट ने कहा कि खासकर युवाओं में भाजपा ज्वाइन करने का उत्साह ज्यादा नजर आ रहा है।