BJP के मंत्री की बेटी को सब पता है! | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो हम बार पूछते हैं कि देहरादून में सिर्फ रात नहीं, दिन में भी गुंडागर्दी क्यों क्यों होती है, लेकिन बीजेपी के मंत्री की बेटी को सब बता है, लेकिन ना मंत्री को पता है और ना पार्टी को लेकिन पार्टी की महिला महामंत्री को सब पता है। BJP के मंत्री की बेटी ने खोला राज़, बता दी राजधानी में अपराध की हकीकत अपनी ही सरकार से किए सवाल, सबको हैरान कर देने वाला खुलासा जिस पर अब कांग्रेस भी पूछ रही है सवाल। दोस्तो बीते दिनों उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ऐसे मामले देखे गए हैं, जिनमें रात के समय लोग शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं, बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी और कॉलेज के स्टूडेंट्स आपस में लड़ाई-झगड़ा करते हैं, गुटबाजी कर हमले किए जाते हैं। ऐसा न हो और सुंदर दून अब सुकून वाला दून बन पाए, इसके लिए देहरादून पुलिस ने एक नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान को ऑपरेशन नाइट वॉच का नाम दिया गया है, इसके नाम से ही आप समझ गए होंगे कि रात के समय दून पुलिस वॉच करेगी यानी निगरानी रखेगी और माहौल खराब करने वालों पर शिकंजा कसेगी। वहीं यातयात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी चालान कर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन देरहादून में दिन रात बिगड़ते इस माहौल पर विपक्षी सरकार के साथ बीजेपी वाले को घेर रहे हैं वहीं बीजेपी की सरकार में मंत्री गणेश जोशी की बेटी को सब पता है हो क्या रहा है क्यों हो रहा है और हां मंत्री गणेश जोशी की बेटी बीजेपी प्रदेश मंत्री पद पर हैं। जी हां दोस्तो ये बीजेपी वाले ही कह रहे हैं, वो बीजेपी की एक महिला कार्यक्रता सरकार में मंत्री का बयान है। काले शीशे चढ़ाकर राजपुर रोड पर चल रही दिल्ली-हरियाणा नंबर की गाड़ियां

ओवरस्पीडिंग और रैश ड्राइविंग कर गाड़ियां इन लोगों को बिल्कुल भी डर नहीं यातायात नियमों की उड़ा रहे जमकर धज्जियां दिल्ली-हरियाणा की गाड़ियों में कानून का खौफ नहीं जब हम दिल्ली-चंडीगढ़ में कायदे से चलते हैं तो बाहरी लोग देहरादून में बेखौफ क्यों? देहरादून मे दिन दहाड़े गाडी चेंज, गोली बारी और ब्रिगेडियर की हत्या। जी हां दोस्तो कांग्रेस छोड़िए बीजेपी के नेताओँ नेत्रियों को बीमारी पता है लेकिन इलाज के नाम पर वो शायद कांग्रेस की वो तांक रही है अरे जब सब पता है और जिस क्षेत्र की बात नेहा जोशी कर रही है, उस क्षेत्र के विधायक हैं उनके पिता उत्तराखंड सरकार में मंत्री हैं नेहा जोशी के पिता गणेश जोशी, फिर सवाल ऐसे करना क्या कहता है। आप अपनी राय इस पर जरूर देना, लेकिन नेहा जोशी और बढते अपराध में कांग्रेस ने घेरना शुरु कर ही दिया है। दोस्तो कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता Garima Mehra Dasauni ने उठाए सवाल वो कहती है कि कहा देहरादून क़ो क्या बना दिया है बीजेपी की सरकार ने इस तरह से खुलेआम गोलिबारी हो रही है और कोई रोकने वाला नहीं है। वही मंत्री गणेश जोशी की पुत्री और बीजेपी नेत्री नेहा जोशी के बयान पर भी गरिमा ने किया पलटवार। दोस्तो हाल का अपराधिक घटनाक्रम साफ करता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति अत्यंत कमजोर हो चुकी है। आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाजपा नेत्री नेहा जोशी जी का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने भारी वाहनों पर रोक लगाने की बात कही। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी गंभीर घटना के मूल कारणों पर ध्यान देने के बजाय विषयांतर करने का प्रयास किया जा रहा है और जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वह उनके पिता एवं प्रदेश के मंत्री माननीय गणेश जोशी जी का क्षेत्र है। इसी क्षेत्र में बड़ी संख्या में नाइट क्लब संचालित हो रहे हैं, जो कथित रूप से पूरी रात अवैध रूप से चलते हैं। इन स्थानों पर पूर्व में भी कई गंभीर घटनाएं घटित हो चुकी हैं, जो कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रश्न उठाती हैं। ऐसे क्लब देवभूमि की गरिमा को आघात पहुंचाने का कार्य कर रहे है। दोस्तो अगर नेहा जोशी जी यह स्वीकार करतीं कि देहरादून में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार एवं पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है, तो यह अधिक ईमानदार और जनहित में होता। किंतु उनके द्वारा एकतरफा बयान देकर वास्तविक स्थिति को छिपाने का प्रयास करना अत्यंत खेदजनक है। देहरादून की कानून-व्यवस्था की चुनौतियाँ, जहां रात-दिन अपराध बढ़ रहा है और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।नेहा जोशी का बयान, कांग्रेस का पलटवार और पुलिस का ‘ऑपरेशन नाइट वॉच’—सब इस बड़े मुद्दे का हिस्सा हैं। अब सवाल यही है कि क्या प्रशासन और सरकार समय रहते सख्त कदम उठाएगी, ताकि सुंदर दून फिर से सुरक्षित और सुकून भरा शहर बन सके।