BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिए संकेत, नए साल में कार्यकर्ताओं को मिलेगा दायित्व!

Spread the love

Uttarakhand BJP: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार वापसी के बाद से पार्टी कार्यकर्ता दायित्वों को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि नए साल में पार्टी नेताओं को फिर से नये दायित्व मिल सकते हैं। वहीं, इन कयासों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुहर लगाई है। महेंद्र भट्ट की माने तो नए साल में पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व दिया जा सकता है। जिसको लेकर भाजपा ने सभी तैयारियां कर ली है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मानें तो नये साल में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को दायित्व से नवाजा जाएगा। संगठन स्तर पर सभी मोर्चा का गठन हो चुका है। सरकार में दायित्व देने के लिए प्रदेश स्तर पर बैठक भी हो गई है। अब जल्द ही कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर सरकार को सौंप दी जाएगी। ताकि कार्यकर्ताओं को दायित्व की जिम्मेदारी से नवाजा जा सके और नए साल पर कार्यकर्ताओं को तोहफा दिया जा सके।