हरीश रावत के ‘राजनीतिक अवकाश’ पर बीजेपी का तंज | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दोनों राजनीतिक अवकाश पर हैं। उनके इस तरह के बयान के बाद बीजेपी ने उत्तराखंड के लिए हरीश रावत को और उनके अनुभवों को उपयोगी बताया है। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि हरीश रावत वरिष्ठ नेता हैं और वह लंबे समय तक राजनीति में रहे इससे उत्तराखंड को लाभ मिलेगा। हालांकि उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हरीश रावत अनुभवी नेता है और उन्हें यह पता चल गया है कि उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है इसीलिए वह राजनीति से दूरी बनाने में जुट गए हैं।