BKTC के फैसले पर विपक्ष के तीखे सवाल | Lakhpat Butola | Kedarnath | Badrinath | Uttarakhand News

Spread the love

देहरादून में आयोजित श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक में जहाँ वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए 121 करोड़ 7 लाख रूपये से अधिक का बजट पारित हुआ। Badri Kedar Non Hindu Ban वहीँ केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित हुआ हैँ। जिसके बाद गैर सनातनी के मुद्दे पर भराड़ीसैंण विधानसभा में तनातनी होने की उम्मीद हैँ। विपक्ष के विधायक खुलकर इसे चुनावी मुद्दा बता रहे हैँ और सदन में आवाज़ उठाने की भी बात कर रहे हैँ। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री का कहना हैँ कि सरकार के पास अभी इस प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं हैँ, लेकिन विधायक दिलीप रावत और आशा नौटियाल का स्पष्ट कहना हैँ कि सनातन धर्म का सम्मान हर हाल में होना चाहिए।