उत्तराखंड के बागेश्वर में कपकोट से खलझूनी को जा रहा बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। Bageshwar Bolero Accident मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में रिखाड़ी-पतियासार के पास एक बोलेरो वाहन संख्या UK 02 TA 3078 हादसे का शिकार हो गया। जहां बोलेरो वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, हादसे में 5 अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से 5 घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया था। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाकर 2 मृतकों के शवों को खाई से निकाला। फिर सड़क तक लाकर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया।