CM धामी का सख्त एक्शन, अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के रिजॉर्ट पर चला बुल्डोजर

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर आधी रात को अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चला। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सीएम के आदेश के बाद पौड़ी प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आधी रात को ही पुलिस टीम ने आरोपी के रिजॉर्ट को ध्वस्त करवाना शुरू कर दिया।

शुक्रवार देर रात मौके पर पहुंची जेसीबी ने पहले रिजार्ट के गेट को तोड़ा। उसके बाद रिजार्ट के फंट में लगे शीशे और दीवार तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। प्रशासन ने इससे पहले कर्मचारियों को हिरासत में लेकर रिजार्ट को सील कर दिया था। बताया जा रहा है कि, सरकार और पार्टी के स्तर पर इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। इसलिए रातोंरात रिजार्ट को ध्वस्त करने की कार्रवाई कर दी गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश घटना को बहुत दुखद बताते हुए कहा कि जिस किसी ने ये जघन्य अपराध किया है उसे हर हाल में कङी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस अपना कार्य कर रही है। पीङित को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के समस्त रिज़ार्ट की जाँच करने के निर्देश ज़िलाधिकारियों को दिए हैं।साथ ही साथ जो रिज़ार्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।प्रदेश भर में स्थित होटल/रिज़ार्ट/गेस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए।शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए।