उत्तराखंड: BBA के छात्र का जंगल में मिला जला हुआ शव, हत्या की आशंका

Spread the love

खटीमा के चकरपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह जंगल में एक युवक का झुलसा हुआ शव मिलने सनसनी फैल गई। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच जारी है। BBA Student Burnt Dead Body पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ी के चकरपुर निवासी आयुष चंद (21) बुधवार शाम दवाई लेने के लिए स्कूटी से खटीमा गया हुआ था, लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार सुबह उसका जला हुआ शव वनखंडी मंदिर के पीछे जंगल में मिला। युवक बुरी तरह जला हुआ था। घटनास्थल पर युवक की स्कूटी, दो मोबाइल और पेट्रोल का डिब्बा बरामद हुआ। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आयुष 21 साल का था। आयुष देहरादून से बीबीए कर रहा था। बुधवार से आयुष घर से लापता था, परिजन उसे जगह-जगह ढूंढते रहे, लेकिन आयुष के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन उसकी लाश जंगल से मिली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।