पंचतत्व में विलीन हुए कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि; उमड़ा जन सैलाब

Share

बागेश्वर: कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। चंदन रामदास का अंतिम संस्कार बागेश्वर में सरयू संगम पर किया गया। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। सभी ने नम आंखों से अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य सहित भारी संख्या में बीजेपी और कांग्रेस के नेता शामिल रहे। चिता को मुखाग्नि उनके बेटे गौरव दास व भाष्कर दास ने दी। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इधर, दास की अंतिम विदाई में जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने पुल, घाट, मंदिर और नुमाइशखेत मैदान से दास को श्रद्धांजलि अर्पित की।इससे पूर्व शव को दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय मंडलसेरा परिसर पर रखा गया। वहां हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने अंतिम दर्शन किए। 10 बजे शव यात्रा निकली। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। 11 बजे सरयू संगम पर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का अंतिम संस्कार किया गया। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की अंतिम यात्रा को देखते हुए बागेश्वर पुलिस ने ट्रैफिक रूट में बदलाव किया था। भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किये थे।