चमोली के जवान बीरेंद्र सिंह का हादसे में निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

Share

चमोली जिले के देवाल विकासखंड के चौड़ गांव के रहने वाले जवान बीरेंद्र सिंह का हादसे में निधन हो गया है। बीरेंद्र सिंह गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। उनके निधन पर सीएम पुष्कर धामी ने दुख जताया है। Chamoli Jawan Birendra Singh उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। बुधवार रात को वीरेंद्र सिंह की खाई में गिरने से मौत हो गई थी। वीरेंद्र लैंसडौन में 12वीं गढ़वाल में हवलदार के पद पर सेवारत थे। अचानक हुई मौत से चौड़ गांव में मातम छाया है। बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शुक्रवार को सैनिक का पार्थिव शरीर दोपहर एक बजे चौड़ गांव पहुंचा। अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को पैतृक घाट ले जाया गया। रुद्रप्रयाग से मेजर अक्षय सैनी के साथ पहुंची सेना की टीम ने अंतिम सलामी दी। साथ ही यहां पहुंचे सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। वीरेंद्र सिंह अपने पीछे मां, पिता, पत्नी, भाई व दो बच्चों को छोड़कर चले गए।