Champawat देवभूमि की ये बेटी किसी से कम नहीं! UPSC 2026 | Anupriya Rai | Lohaghat | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तों, उत्तराखंड की इस बेटी ने फिर से साबित कर दिया कि मेहनत का कोई मुकाबला नहीं! UPSC परीक्षा में तीसरी बार पूरे देश को चौंकाते हुए उसने हैट्रिक लगा दी। देवभूमि की ये बेटी किसी से कम नहीं और इस सफलता ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। आपको बताता हूं अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो यूपीएसी का परिणाम क्या आया है उत्तराखंड के एक नहीं कई छात्रों ने अपना लोहा मनवाया है। यहां बेटे तो बेटे देवभूमि की बेटियों ने कमाल करके दिखाया है। इन्हीं में एक लोहाघाट के कलीगांव के टूड़ा तोक की बेटी है। नाम अनुप्रिया राय दोस्तो अनुप्रिया राय ने मेहनत और लगन से देश की प्रतिष्ठित परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा में इतिहास रच नया कीर्तिमान बनाया है। अनुप्रिया ने लगातार तीसरी बार इस परीक्षा को क्रैक किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। वर्तमान में अनुप्रिया राय पाल समुंद्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। दोस्तो आपको बता दूं कि, चंपावत जिले के लोहाघाट नगर के पास कलीगांव के टूड़ा तोक निवासी अनुप्रिया राय ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अनुप्रिया ने इस बार ऑल इंडिया रैंक 258वीं हासिल की है। लगातार तीसरी बार यूपीएससी परीक्षा पास करने की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। दोस्तो, अनुप्रिया के पिता मुकुल राय उपजिला अस्पताल लोहाघाट में फार्मेसी अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। जबकि, उनकी माता किरण राय भी फार्मेसी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं दोस्तो परिजनों के मुताबिक अनुप्रिया शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। अनुप्रिया पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। दोस्तो चौकाने वाली बात ये है कि अनुप्रिया के परिजनों की मानें तो साल 2022 में अनुप्रिया ने हरियाणा पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर बीडीओ एवं पंचायत अधिकारी के पद पर काम किया। इसी साल यूपीएससी के माध्यम से उनका चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर हुआ. इसके बाद साल 2023 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय डाक सेवा (IPOS) में नियुक्ति ली।

दोस्तो इतना ही नहीं है आगे दिखिए। साल 2024 में अनुप्रिया ने यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक 189वीं हासिल कर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन पाया। अब साल 2025 की यूपीएससी परीक्षा में एक बार फिर सफलता हासिल कर उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 258वीं हासिल कर अपनी प्रतिभा का एक और उदाहरण पेश किया है। गजब की प्रतिभा है उत्तराखंड के इन बेटे बेटियों में यहां आपको एक बात और बताता हूं। मौजूदा वक्त में अनुप्रिया राय आंध्र प्रदेश के पाल समुद्रम में प्रशिक्षण ले रही हैं और अपने नए दायित्वों के लिए तैयारी कर रही हैं। अनुप्रिया राय की इस उपलब्धि पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा है। दोस्तों, उत्तराखंड ने फिर साबित कर दिया कि हमारी बेटियां किसी से कम नहीं हैं। अनुप्रिया राय ने लगातार तीसरी बार UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। दोस्तो उत्तराखंड की युवा पीढ़ी के लिए यह संदेश है कि अगर मेहनत और समर्पण साथ हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। हम अनुप्रिया राय को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।