दोस्तो, उत्तराखंड के एक गांव में बंटवारे को लेकर विवाद ने अचानक ऐसा उग्र रूप ले लिया कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कैसे ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर वार हुआ अब इस पर सवाल हो रहा है। Pathri Ibrahimpur Assault इस खबर की तसदीक एक वायरल वीडियो भी कर रहा है कि मामला बड़े संघर्ष में बदल चुका है तो क्या देवभूमि में फिर से तनाव की घंटी बजने लगी है? बताउंगा आपको पूरी खबर कैसे मामूली कहासुनी ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। दोस्तो मेने एक वीडियो देखा यकीन मानिये वीडियो को देख कर रूप कांप गई। क्या युवा यहां तो बुजुर्ग लोग भी लठ उठाए एक दूसरे पर ऐसा वार कर रहे थे मानों वो कीसी को आज जिंदा नहीं छोड़ेने वाले हों। जी हां दोस्तो ये वो तस्वीर है जिसे देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मामला बड़ा है और गंभीर है तभी तो ये सब लोग एक दूसरे की जान के दुश्मन बन बैठे हैं। दोस्तो हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की तस्वीर है लठमलठ की। यहां बताया ये गया कि जमीन विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
दोस्तो जो जानकारी मिली उसके अनुसार आपको पूरी खबर बताता हूं. गौर कीजिएगा। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के रियासत पुत्र लियाकत और शोकित पुत्र खां मोहम्मद के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हुई, लेकिन यह धीरे-धीरे बढ़ती गई और देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। दोस्तो आरोप है कि शोकित ने अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए गांव के ही कुछ लोगों को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फिर क्या था। दोस्तो जैसा की आप देख पा रहे होंगे कि विवाद बढ़ने के साथ ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। गुस्से में आकर लोगों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला किया। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। दोस्तो ये पूरा घटनाक्रम कुछ ही मिनटों में हिंसक रूप ले चुका था। इस झड़प में करीब 10 लोग घायल हो गए है। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी घायलों का भी इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार गंभीर घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
दोस्तो घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं। दोस्तो इधर मामले तूल पकड़ा तो घटना की सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के कई लोग अपने घरों से फरार हो गए थे। अब दोस्तो पुलिस लगातार दबिश दे रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इब्राहिमपुर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस सतर्क है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोग भी इस घटना से सहमे हुए हैं। दोस्तो, मामूली कहासुनी कैसे भयानक झड़प में बदल सकती है, इसका सबसे ताजा उदाहरण इब्राहिमपुर गांव है। जमीन विवाद ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया, 10 लोग घायल हुए और तनाव अभी भी बरकरार है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया है और लगातार आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन अब सवाल यही है—क्या प्रशासन इलाके में शांति बहाल कर पाएगा और भविष्य में ऐसे विवादों को रोका जा सकेगा?