Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा हुई महंगी, किराए में पांच फीसदी बढ़ोतरी पर बनी राय

Spread the love

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आगामी 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज होने जा रहा है, लेकिन इस बार चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को जेबें ढीली करनी पड़ेगी। पिछले साल यात्रा किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। जिसके कारण कई ट्रांसपोर्टरों को नुकसान भी उठाना पड़ा था। इस वर्ष बसों से चारधाम यात्रा का सफर महंगा होने जा रहा है। यात्रा का किराया पांच फीसदी बढ़ाया जाएगा। संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति ने बैठक कर यह निर्णय लिया है। समिति का दावा है कि नया किराया परिवहन विभाग की ओर से तय किराए से कम है।

दरअसल, संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने चारधाम यात्रा 2023 के लिए किराए में 5 फीसदी का इजाफा कर दिया है। ऐसे में देश और दुनिया से चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश पहुंचने वाले यात्रियों को पिछले साल के मुकाबले अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसी के चलते अब चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों को 5,700 की जगह 285 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 5,985 किराया चुकाना होगा। वहीं, दो धाम यात्रा करने वाले यात्रियों को 2250 की जगह 112.50 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2.362.50 किराया देना होगा।