19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर हेलीकाप्टर सेवा भी तैयार हैँ. हेलीकाप्टर के माध्यम से सबसे ज्यादा यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुँचते हैँ. जिनके लिए 11 अप्रैल से टिकटो की बिक्री शुरू की जाएगी. सचिव नागरिक उद्दयन विभाग सचिन कुर्वे का कहना हैँ कि हवाई यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर हैँ. जिसको देखते हुए हेलीकाप्टर सेवा के लिए सख्त नियम बनाये गए हैँ. वहीँ इस बार गौचर से बद्रीनाथ धाम के लिए भी शटल सेवा शुरू की जा रही हैँ. जिसके लिए भी जल्द स्टाफ की तैनाती होगी।