देहरादून पहुंचे चीफ जस्टिस चंद्रचूड़, बोले- भारत की विविधता में एकता का विशेष महत्व है

Spread the love

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ आज सुबह दिल्ली से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह FRI रवाना हुए। CJI DY Chandrachud reached dehradun जिसके बाद उन्होंने न्यायमूर्ति के सी धूलिया मेमोरियल लेक्चर और कर्मभूमि फाउंडेशन द्वारा देहरादून फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट में आयोजित निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सौभाग्यशाली देश है और यहां के लोग भी। उन्होंने भारत के सौभाग्यशाली होने के पीछे कहा कि हमारी पवित्र पुस्तक संविधान है। यहां की भाषा यहां के लोग इसे सबसे अलग बनाते हैं।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने भारत को बाकी राष्ट्रों से अलग बनाने वाली विशेषताओं के बारे में अपने विचार रखें। साथ ही कहा कि भारत एक सौभाग्यशाली देश है और यहां रहने वाले लोग भी उतने ही सौभाग्यशाली हैं। भारत के संविधान को एक पवित्र पुस्तक बताते हुए मुख्य न्यायाधीश ने अपनी बातें रखते हुए कहा कि भारत की विविधता में एकता का विशेष महत्व है और यहां की भाषा और लोग देश को बाकी राष्ट्रों से अलग बनाते हैं। मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर पुलिस विभाग ने भी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए थे। उनके कार्यक्रम को लेकर मुख्य न्यायाधीश के प्रोटोकॉल से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को चकबंदी भी किया गया था।