सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार को टिहरी दौरे पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि वह एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार यानी आज तहसील घनसाली के जाख नैलचामी पहुंचेंगे। सीएम के टिहरी दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। वहीं डीएम डॉ. सौरभ गहरवार सीएम दौरे को लेकर अधिकारियों को कड़ें निर्देश दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी सोमवार को क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के आवास पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में प्रतिभाग करने टिहरी घनसाली पहुंच रहे है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी के कार्यक्रम को लेकर जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा समस्त व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी नामित किये गये हैं।
सोमवार दोपहर समय 12:15 बजे पुलिस लाइन मैदान हैलीपैड रेसकोर्स देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर समय 12:45 बजे ग्राम जाख, पट्टी नैलचामी, अस्थाई हैलीपैड टिहरी पहुंचेंगे। यहां वह समय 12:50 से 13:30 बजे तक क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के आवास पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में प्रतिभाग कर 13:35 बजे ग्राम जाख, पट्टी नैलचामी, अस्थाई हैलीपैड टिहरी गढ़वाल से हैलीकॉप्टर द्वारा जीटीसी हैलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।