देर रात दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, मरीजों से बात कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार रात दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, वार्ड, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। CM Dhami inspects Doon Hospital मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। मरीजों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। सीएम पुष्कर धामी ने आपातकालीन कक्ष, वार्डों, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि दून अस्पताल में व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए सरकार की ओर से जो पूर्व में निर्णय लिए गए हैं, उन व्यवस्थाओं को किस तरह से धरातल पर उतारा गया है। सीएम धामी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि गंभीर मरीजों के उपचार में विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही तीमारदारों को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही सीएम ने ये भी कहा कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं निजी अस्पतालों के समकक्ष बेहतर और भरोसेमंद बनें, यह सरकार की प्राथमिकता है।