चंपावत उपचुनाव: बाइक से जनसंपर्क करने निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share

Champawat byelection: चम्पावत में करीब दो माह तक चले उपचुनाव के चुनाव प्रचार का शोर रविवार को पांच बजे थम गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मोटरसाइकिल चला कर डोर टू डोर जन सम्पर्क किया। 29 मई को ही प्रचार बंद हो चुका है डोर टू डोर कैंपेन किया जा रहा हैं ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मोटरसाइकिल लेकर ही जनता के बीच जनता से संपर्क करने पहुँचे।

टनकपुर की जनता को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह सरल व्यक्तित्व खुब पसंद आया लोग, मुख्यमंत्री को देखने घरों से बाहर निकल आये। मोटरसाइकिल पर सवाल होकर सीएम धामी ने प्रचार किया। उन्होंने आगामी उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजय बनाने की अपील की। आपको बता दें चंपावत विधानसभा में उपचुनाव 31 मई को होने जा रहा है कल यहां मतदान होगा।

कांग्रेस ने निर्मला पर दांव खेलते हुए उन्हें चुनावी मैदान पर उतरने की कमान सौंपी। डेढ़ से दो माह के इस अंतराल में दोनों दलों के बीच कई बार सियासी रंजिश देखने को मिली। दोनों दलों ने एक दूसर पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। वही कांग्रेस प्रत्याशी गहतोड़ी ने भी टनकपुर बनबसा के अलावा चम्पावत के कई इलाकों में जनसंपर्क किया। कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने को कहा। जनसभा और सार्वजनिक रूप से प्रचार करने पर रोक के बाद अब डोर-टू-डोर कैंपेन की बारी है। देर रात तक मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जाएगा।