मुख्य सचिव ने ली अमृत सरोवर योजना कार्य की करी समीक्षा, अधिकारियो को दिए निर्देश

Share

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में अमृत सरोवर योजना की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए जा रहे सभी सरोवरों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि इससे सम्बन्धित सभी कार्यों की लगातार समीक्षा करते हुए प्रगति पोर्टल और अमृत सरोवर पोर्टल पर अपलोड किया जाए एवं इन सरोवरों को आजीविका से जोड़ने के प्रयास किए जाएं, ताकि ये सरोवर लंबे समय तक स्थानीय लोगों की आर्थिकी का स्त्रोत बनें।

उन्होंने फिशरीज से जुड़े सरोवरों के लिए स्थानीय स्तर पर मार्केटिंग और सीड सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरोवरों से निकलने वाली मिट्टी को आसपास के क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों के निर्माण में प्रयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम एवं श्री वी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।