जल्द शुरू होगी सीएचओ भर्ती की काउंसलिंग प्रक्रिया, CM धामी देंगे नियुक्ति पत्र

Spread the love

देहरादून: आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के तहत 664 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर रिजल्ट जारी किया जा चुका है। जिसके बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया शीघ्र ही आरंभ होगी। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने कहा काउंसलिंग प्रक्रिया पूरा होने के बाद चयनित सीएचओ को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री नियुक्ति पत्र देंगे। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सीएचओ के पदों के लिए एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से रिजल्ट जारी किया जा चुका है। काउंसीलिंग प्रक्रिया भी शीघ्र ही शुरू होगी।

नवनियुक्त सीएचओ को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत देंगे। डॉ आर राजेश कुमार ने बताया गया सीएचओ की नियुक्ति के बाद सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में गैर-संचारी रोग जैसे टीबी, तंबाकू निषेध, मेंटल हेल्थ, डायबिटीज, कैंसर, ब्ल्ड प्रेशर (हाइपरटेंशन), आंखों की कमजोरी, नाक, गले आदि से जुड़ी बिमारियों की स्क्रीनिंग में तेजी आएगी। जिससे समय पर रोगों का पता लग सकेगा और इलाज संभव होगा।