CM धामी का रिपोर्ट कार्ड क्या कहता है? | CM Dhami | Congress | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में धामी सरकार ने अपने चार साल पूरे कर लिए हैं। अब सवाल ये है कि इन चार सालों में क्या-क्या किया गया, क्या रही उपलब्धियां और क्या रहे कामयाबी के पल। CM पुष्कर सिंह धामी का रिपोर्ट कार्ड—देखिए विकास, कानून और योजनाओं के इस सफर की पूरी तस्वीर. और क्या रहा खास क्या वाकई जो कार्यक्रम को नाम दिया गया 4 साल बेमिशाल, वो ही जमीनी स्थिति। दोस्तो इस मौके को यादगार बनाने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में इन कार्यक्रमों को लेकर बहुत उत्साह देखा जा रहा है। देहरादून के परेड ग्राउंड में शुरू हुए ‘उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में अनेक मंत्री और विधायक मौजूद रहे। सीएम धामी ने इस दौरान 401.86 करोड़ की लागत की कुल 74 विकास योजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम धामी ने खुद इन कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को ‘उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल’ नाम दिया गया है। दोस्तो कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं और राज्य आंदोलन के अमर बलिदानियों को नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने मिथक तोड़ते हुए भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का काम किया।

सीएम ने कहा कि जब तक राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा नहीं कर लेते, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2021 में पीएम मोदी ने “उत्तराखंड का तीसरा दशक” होने की बात कही थी, जिसे उनकी सरकार ने संकल्प के रूप में अपनाया और पहले दिन से ही दोगुनी ऊर्जा के साथ काम शुरू किया। इसके अलावा दोस्तो सीएम धामी ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां.. वो क्या थी जरा इन आकंड़ों पर गैर कीजिएगा। दोस्तो मुख्यमंत्री ने अपने चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य में रेल, रोपवे, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी में तेजी से सुधार हुआ है। पहली बार राज्य को G20 की तीन बैठकों की मेजबानी का मौका मिला। खिलाड़ियों ने 107 पदक जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया। इसके अलावा दोस्तो प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने ये भी बताया कि ग्लोबल समिट में 3 लाख करोड़ से अधिक के MOU साइन हुए, जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिला। उद्योगों की संख्या 700 से बढ़कर 1700 तक पहुंच गई है। 2 लाख 65 हजार महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनी हैं। पर्यटन क्षेत्र में भी तेजी आई है, जहां होटलों की संख्या में 25% और होमस्टे में 50% की वृद्धि दर्ज की गई है।

सीएम ने कहा कि राज्य में 44% रिवर्स पलायन हुआ है। नीति आयोग की रिपोर्ट 2023-24 में उत्तराखंड ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा दोस्तो लगातार विपक्ष सरकार और धामी पर हमलावर इस बात को लेकर रहता है कि खनन के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए केंद्र सरकार से 200 करोड़ की धनराशि भी मिली है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में खनन माफिया और भ्रष्टाचार का बोलबाला था, लेकिन उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। साथ ही दोस्तो नकल और पेपर लीक पर लगाम लगाने के लिए सख्त कानून लागू किया गया, जिसके बाद 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलीं और 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल में हैं। दोस्तो सीएम ने बताया कि उनकी सरकार ने मदरसा बोर्ड को खत्म करने और अवैध मदरसों पर कार्रवाई जैसे बड़े फैसले लिए। साथ ही ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत पाखंडियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई तो दोस्तों, ये था मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल बेमिसाल का सफर विकास, कानून, योजनाओं और अनेक ऐतिहासिक फैसलों की झलक हमें इस कार्यक्रम में देखने को मिली। अब सवाल सिर्फ इतना है—आने वाले समय में ये योजनाएं और फैसले जनता तक कितनी मजबूती से पहुंचते हैं।