Bilawal Bhutto’s statement: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बिलावल के बयान की कड़ी निंदा की है. सीएम धामी ने कहा कि मैं बिलावल भुट्टो जैसे लोगों का नाम भी नहीं लेना चाहता हूं। सीएम ने कहा कि बिलावल भुट्टो जैसे लोग वंशवाद जैसी बुराई के प्रतीक हैं।
सीएम धामी ने कहा कि ये परिवारवाद और वंशवाद के पोषित लोगों में से रहे हैं। चाहे जुल्फिकार और बेनजीर भुट्टो हो या अब बिलावल भुट्टो हों ये उसी वंशवाद की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल भारत के नहीं बल्कि पूरे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिलावल भुट्टो का इस प्रकार का बयान हमारे देश के लोगों का अपमान है। कहीं न कहीं इस प्रकार का बयान जो पाकिस्तान की अंदरूनी राजनीति है। पाकिस्तान की हालत पस्ता है।
वही, बिलावल भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणी से उत्तराखंड में भाजपाई भड़क गए हैं। पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में पाकिस्तान और उसके विदेश मंत्री भुट्टो का पुतला फूंका। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों ने विरोध जताया। देहरादून में घंटाघर से आक्रोश रैली निकाली गई। वहीं, हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं ने पूतला फूंका। वहीं, प्रदेशभर में अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।