सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव शोभायात्रा को किया रवाना, आज भ्रमण पर निकले महादेव, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

Spread the love

देहरादून: टपकेश्‍वर महादेव भगवना द्रोणनगरी के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उनसे आशीर्वाद प्राप्‍त पाने और उनके एक दर्शन के लिए देहरादून शहर में लोगों की भीड़ उमड़ी। दो साल बाद टपकेश्वर महादेव की 21वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू की गई। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए और भजनों पर जमकर झूमे। विभिन्न जगहों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

शोभायात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए पहली बार भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकाली गई। शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक से होते हुए टपकेश्वर महादेव में समाप्त होगी। इस बार खास बात यह है कि शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट प्राइवेट हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर फूलों की वर्षा करवा रहा है। यात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान मंदिर, राजा रोड, कोतवाली, होते हुए पलटन बाजार, जंगम शिवालय, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल, दुर्गामल्ल पार्क, डाकरा बाजार, गढ़ी चौक होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची।

 

विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिाया। शोभायात्रा के दौरान शहर भर में स्टॉल लगाए गए हैं। इसके साथ ही साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विभिन्न टीमें तैनात हैं। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सुयोगब बैंड नागपुर, पंजाब बैंड, सहारनपुर, अल्पाफ बैंड अपनी मनभावक प्रस्तुति दी। उधर, दिगंबर भरत गिरी महाराज ने बताया कि 21वीं शोभा यात्रा को और अधिक भव्य बनाने के लिए महाकाल उज्जैन की भस्म आरती में डमरु-मृदंग बजाने वाली पार्टी और महाराष्ट्र की ढोल पार्टी की धुन पर भव्य शिव बारात निकाली गई।