ब्रेकिंग न्यूज: सीएम धामी ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, जानिए क्या?

Share

देहरादून: रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में निर्देश दिए, जिसके बाद सचिव अरविन्द सिंह ह्याँकी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा। आदेश में लिखा गया कि 2022 में रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।