Home Guard Foundation Day: CM धामी ने दी जवानों को सौगात, नई भर्तियों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

Share

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Home Guard Foundation Day Dehradun इस दौरान रैतिक परेड भी आयोजित हुई। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य को अब जल्द ही 330 महिला होमगार्ड मिल सकेंगी। इसके अलावा 300 पुरुष होमगार्ड की भर्ती भी जल्द की जाएगी। प्रेम नगर में होमगार्ड के लिए फायरिंग रेंज बनाने की भी उन्होंने बात कही। इसके अलावा होमगार्ड को साल में 12 अवकाश दिए जाने की भी घोषणा की गई। इसके अलावा रेस्क्यू सेंटर के लिए भवन निर्माण की घोषणा और विभागीय मोटरसाइकिल की की घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ की तर्ज पर उच्च हिमालयी क्षेत्र में होमगार्ड को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

सीएम धामी ने की ये घोषणाएं

  • सेना की तर्ज पर होमगार्ड के लिए होगी सीएसडी कैंटीन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए विशेष कार्ड बनवाए जाएंगे।
  • होमगार्ड के पदों पर जल्द 320 नई भर्तियों की तैयारी।
  • होमगार्ड को प्रशिक्षण के लिए प्रेमनगर में फायरिंग रेंज बनाया जाएगा।
  • बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल की खरीद की जाएगी।
  • उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ड्यूटी पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • रेस्क्यू सेंटर व हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।